Blender मे समुद्र कैसे बनाया जाता है।
Blender एक फ्री एनीमेशन सोफ्टवेयर है और इसमें बहुत ही आसानी से समुद्र को बनाया जा सकता है। अगर आप हिंदी articles के माध्यम से Blender पर एनीमेशन सीखना चाहते हैं तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत मददगार होंगे।
Ocean modifier
Blender के अंदर कुल 52 प्रकार के modifier हैं।इनमें से एक modifier ocean है जो Physics modifier section के अंतर्गत आते हैं। इस modifier के सहायता से ही बहुत ही आसानी से समुद्र बनाया जा सकता है।
Blender मे समुद्र का सीन बनाने के लिए हम निम्न स्टेप को फोलोव करेंगे:-
जैसे ही Blender को हम open करेंगे,एक cube हमारे सामने screen पर दिखाई देगा। हम इस cube को सेलेक्ट करेंगे और modifier add करने के लिए modifier के symbol पर क्लिक करेंगे।
अब हमारे सामने add modifier का option आएगा और इस add modifier पर क्लिक करेंगे
Add modifier पर क्लिक करते ही हमारे सामने बहुत सारे modifiers open होंगे।
इन modifiers को चार ग्रुप में रखा गया है:- Modify,generate,deform और physics। हम physics ग्रुप में ocean को देखेंगे और उस पर क्लिक कर देंगे।
हमारे cube बिना लहर वाले समुद्र में बदल चुका है और दहिना तरफ ocean modifier के सेटिंग्स खुल चुके हैं।
Ocean modifier के सेटिंग्स
Ocean modifier के निम्न मुख्य settings है:-
Geometry
Waves
Foam
Spectrum
Bake
1) Geometry
Repeat x - 1
Y - 1
Resolution - 7
Time - 1.00
Depth - 200 m
Size - 1.00
Spatial size- 50
Random seed - 0
Generate normal
हम repeat मे x का मान को 2 रखने पर x axix पर ocean double हो जाता है।और y का मान 2 रखने पर y direction पर हमारे ocean increase हो जाता है।
Resolution का value को हम 10 से 15 रख सकते हैं।
Time function से हम वेब का एनीमेशन कर सकते हैं। Time function से wave का एनीमेशन के लिए हम निम्न कदम अपनाएंगे:-
सबसे पहले playhead cursor को 0.00s पर रखेंगे।अब time menu पर arrow pointer से सेलेक्ट करेंगे। सेलेक्ट होने पर कीबोर्ड पर I दबाएंगे और Timeline पर keyframe insert हो जाता है।
अब playhead cursor को अंतिम frame पर रखेंगे। By default, Blender पर 250 frame तक रहता है।Timeline के अंतिम frame यानि 250 frame पर playhead को रखकर Time का value को 6 कर देंगे और Time menu को सेलेक्ट कर कीबोर्ड से I दबा देगें।इससे keyframe insert हो जाएगा।
अब हम play करके देखेंगे तो हमारा समुद्र लहरों के साथ तैयार हो चुका है।
2) waves
Scale - 1.00
Smallest wave - 0.01 m
Choppiness - 1.00
Wind velocity - 30 m/s
Alignment - 0.00
Direction - 0°
Damping- 0.500
इन controller की सहायता से हम wave की property को कंट्रोल कर सकते हैं। Scale का value को बढ़ाकर हम wave को ऊंचा कर सकते हैं। Wind velocity से लहरों पर पड़ने वाले हवाओं का वेग को control कर सकते हैं।
3)Spectrum
Spectrum - Turbulent ocean
-Established ocean
-Established ocean (shark peak )
Bake
Ocean setting को पूरा करने के बाद हम Bake option पर क्लिक कर देते हैं। ऐसा करने से Render हमारे setting को अच्छी तरह समझ लेते हैं।