कार्टून और एनीमेशन वीडियो कैसे बनाया जाता है?

 एनीमेशन वीडियो कैसे बनाया जाता है।


एनीमेशन वीडियो बनाने के प्रक्रिया

  1. एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए जरुरी चीज

  2. मोडलिंग(modeling)

  3. रीगींन्ग(rigging)


  1. एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए जरूरी चीज

एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए हमें निम्न चीजों की जरूरत होती है।

कंप्यूटर:-   एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए हमें उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर की जरूरत होती है।अच्छे एनीमेशन के लिए हमारे कंप्यूटर का न्यूनतम RAM 8GB का होना जरूरी है।हलांकि कुछ सोफ्टवेयर जैसे Blender 4GB RAM मे भी चलता है पर ज्यादा लोड(load) पर चल नहीं पाता है। किसी भी एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए 16 GB RAM कंप्यूटर ग्राफिक कार्ड के साथ अच्छा काम कर सकता है। कंप्यूटर 5th generation या 7th generation का होना जरूरी है।

सोफ्टवेयर:- एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए हमें एनीमेशन वीडियो बनाने वाले विशेष सोफ्टवेयर की जरूरत होती है।इन सोफ्टवेयर मे 3d model को बनाया जाता है और उसका एनीमेशन किया जाता है।

एनीमेशन दो प्रकार का होता है:-

  1. 2D एनीमेशन

  2. 3D एनीमेशन

2D एनीमेशन के लिए 3D model की जरूरत नहीं होती है। 2D एनीमेशन drawing के माध्यम से ब्रश या पेंसिल का उपयोग कर बनाया जाता है। 3D एनीमेशन के लिए 3D मोडल को बनाया जाता है और उसका rigging करके एनीमेशन दिया जाता है। फिल्मों में दिखाए जाने वाले जानवर जैसे शेर, बाघ,आदि 3D model  होते हैं जिसे 3D animation software की सहायता से एनीमेट किया गया है।

3D animation के लिए हमें निम्न सोफ्टवेयर की जरुरत होती है:-

  1. Autodesk Maya

  2. Cinema 4D

  3. 3D max

  4. After effect

  5. Blender

3D एनीमेशन के लिए फिल्मों में मुख्यतः यही सोफ्टवेयर का उपयोग होता है। Blender को छोड़कर बाकी paid सोफ्टवेयर है। Autodesk Maya अभी तक का सबसे बड़ा सोफ्टवेयर है।इसमें एनीमेशन करना काफी आसान है। अवतार से लेकर कई बड़े फिल्मों का निर्माण Autodesk Maya द्वारा किया गया है। जितने भी VFX फिल्में बनाए जाते हैं, उसमें Autodesk Maya का जरूर उपयोग किया जाता है।

Blender free सोफ्टवेयर है और बिना पैसा खर्च किए इसे आप आसानी से अपने कंप्यूटर में install कर सकते हैं। Blender ,animation का सबसे बड़ा free software है। इसमें आप सभी तरह का एनीमेशन बना सकते हैं।

Blender मे आप :-

  1. 3D model का एनीमेशन कर सकते हैं।

  2. कपड़ा से लेकर पानी तक आप बना सकते हैं और उसका simulation कर सकते हैं।

  3. जंगल का सीन से लेकर समुद्र तक का सीन बना सकते हैं।

हलांकि Blender free है, पर इसमें सब कुछ बनाया जा सकता है और वह भी वास्तविक जैसा।Beginer के लिए Blender सबसे अच्छा सोफ्टवेयर है।


2. मोडलिंग(modeling)

इस प्रक्रिया में उन object का मोडल बनाया जाता है जिसे एनीमेट करना है या वीडियो में दिखाना है।जो भी वस्तु जिसे वीडियो में दिखाना है, अगर उसको कंप्यूटर की सहायता से बनाया जाता है तो उसे 3D मोडलिंग कहते हैं।मोडलिंग मे हम 3D जनवारों को बना सकते हैं या कार्टून बना सकते हैं या जंगल का सीन बना सकते हैं।

ऊपर दिए गए सभी सोफ्टवेयर मे निम्न काम होता है:-

  1. Animation

  2. Modeling

  3. Motion tracking

  4. VFX

Motion tracking का अर्थ है कि हमने वीडियो कैमरा से शूट कर लिया है और इस वीडियो में सोफ्टवेयर की सहायता से कोई भी 3D वस्तु जैसे विल्डिंग आदि डालना है।

मोडलिंग मे 3D मोडल का shape देने की प्रक्रिया sculpting और उसको रंग देना texturing कहलाता है।

Mjoc के character 3D model है और ऊपर के सोफ्टवेयर की सहायता से बनाया जा सकता है जबकि tom और jerry 2D model है जिसे कंप्यूटर पर drawing करके एनीमेट किया जाता है।

          पहले से ही बनाया मोडल को हम खरीद कर उसका                एनीमेट कर सकते हैं। बहुत से वेबसाइट हमें फ्री 3D                model भी प्रदान करता है। 


3. रीगींन्ग(Rigging)

Rigging प्रक्रिया में बनाए गए 3D model को bone दिया जाता है।bone का अर्थ हिन्दी में हड्डी होता है।ये bone 3D model का हड्डी होता है और इसी bone द्वारा ही 3D मोडल का एनीमेशन किया जाता है। Bone को मोडल के साथ   जोड़ा जाता है और  bone को जैसे घुमाया जाता है, वैसे  ही 3D मोडल भी घुमने लगता है।


आशा करता हूँ आप कार्टून आदि का एनीमेशन वीडियो बनाने की प्रक्रिया समझ गए होंगे।


कुछ लोकप्रिय छोटे कार्टून मेकर एप और सोफ्टवेयर:-

  1. Movizu (software)

  2. Tweencraft( mobile app)

  3. Plotagon story(mobile app)

  4. Mjoc of creator( mobile app)

मोबाइल पर 3D model को आप Prisma 3D app डाउनलोड कर एनीमेट कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने